Monday, July 20, 2009

घर फूंका रीता का तो मिल गई लालबत्ती !

लखनऊ. उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने के मामले के आरोपी बसपा नेताओं का भविष्य कानून तय करेगा, लेकिन राज्य सरकार इनमें से एक को पुरस्कृत करने के मूड में दिख रही है। सूत्रों का दावा है कि मामले के एक आरोपी इम्तिजार अब्दी को उत्तरप्रदेश चीनी निगम का उपाध्यक्ष बनाकर ‘वफादारी’ का इनाम दिया गया है। हालांकि राज्य सरकार ने अब्दी की नियुक्ति की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन। वहीं, अब्दी के करीबी उनकी नियुक्ति का दावा कर रहे हैं।
अब्दी की कथित नियुक्ति पर आपत्ति जताते हुए रीता बहुगुणा ने कहा, ‘अगर ऐसा हुआ है तो मेरा आरोप सच साबित हो जाएगा।’ उन्होंने कहा कि अब उन्हें राज्य सरकार से न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। रीता बहुगुणा ने शनिवार को राज्य सरकार के इशारे पर उनके घर में आग लगाए जाने का आरोप लगाया था।

No comments:

Post a Comment